Natasha

Add To collaction

love Story

लेकिन लडके को कुछ भी नहीं पता था। वह बस इसको दोस्ती ही समझता था। समय निकलता गया। अब पढ़ाई ख़त्म होने को थी। लड़की सोचती थी की लड़का अपने तरफ से बोले। लेकिन लड़का अभी तक कुछ नहीं समझ सका था। आखिर लड़की ने ही यह बात उसके दोस्तों से कही। बस दोस्त तो अच्छे और बुरे दोनों होते है।

लेकिन इस लडके के काफी दोस्त इसके कामियाबी से जलते थे। इसके साथ ही अब परीक्षा का समय भी आ रहा था। तो उस लड़के के दोस्तों ने उसकी परीक्षा को ख़राब करना चाहा। उन्होंने यह बात पूरे स्कूल में फैला दिया। जब यह बात टीचर तक पहुंची तो वह इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद यह बात लड़के के पास भी पहुंचा।

अब जब भी वह स्कूल आता था तो उसको काफी बेजती का सामना करना पड़ता था। इसके कारण उस लड़की से बात करना भी छोड़ दिया और परेशान भी होने लगा। उसने जैसे तैसे परीक्षा को खत्म किया और उसके बाद वह अपने नई जिंदगी की शुरुवात की।

भले ही उसके परीक्षा में कम अंक आए थे लेकिन आज वह बहुत खुश है। क्योंकि पढ़ाई ख़त्म होने के बाद उसने बड़ी मेहनत की और एक बड़ा अफसर बना और अब उस लड़की से शादी कर ली। उस लडके को भी उस लड़की से प्रेम था लेकिन वह एक अच्छे समय के इंतजार में था।

   0
0 Comments